मुंबई : शीना वोरा मर्डर केस में हुई दुनिया भर की फजीहत झेल रही मुंबई पुलिस ने संजय दत्त के कार्यकम को कवर करने गए पत्रकारों की पिटाई की है। ताजा मामला सिद्धि विनायक मंदिर कैंपस की है, जहां मुंबई पुलिस ने आधे दर्जन पत्रकारों और कैमरामैनों पर लाठियां चलाई हैं। उन्हें गन्दी गन्दी गलियां दी हैं। यहां तक की अपनी वर्दी के रौब में आकर उन पर जोर-जबरदस्ती कर उनकी रोजी रोटी छीनने की कोशिश की है।
देर शाम जब मामला पत्रकार संगठनो के जरिये मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने आनन-फानन में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जाँच करने का निर्देश जारी कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। मुंबई पुलिस के मुखिया ने चुप्पी साध ली, जबकि आईजी (कानून-व्यबस्था) देवेन भारती ने डीसीपी जोन पांच डॉ. महेश पाटील से मामले की जांच करवाने का भरोसा पत्रकारों को दिया।