मजिठियाः 20ला मुंबईत बैठक

    0
    714

    मुंबई : पत्रकारों और गैर पत्रकारों के वेतन, सुविधाओं तथा भत्ते से जुड़े मामले पर महाराष्ट्र सरकार के कामगार मंत्री प्रकाश मेहता ने २० अप्रैल को दोपहर दो बजे से मंत्रालय के दलान क्रमांक ६०७ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है।

    इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, विधानसभा सदस्य जयंत पाटिल, आशिष शेलार, अतुल भातलकर, प्रधान सचिव (कामगार), मुंबई के कामगार आयुक्त, श्रमिक पत्रकार संघ के पदाधिकारी, समाचार पत्र प्रबंधन के प्रतिनिधि, संबंधित व्यक्ति और संघटन भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी कामगार मंत्री के निजी सहायक संदेश शंखे ने दी है।

    इससे पूर्व १८ अप्रैल को बैठक की रणनीति तैयार करने के लिये बीयूजे के फोर्ट स्थित कार्यालय में दोपहर २ बजे से पत्रकारों और विभिन्न पत्रकार संघटनों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलायी गयी है। यह जानकारी पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता शशिकांत सिंह ने दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here